Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

डिग्री कॉलेज के लिए संभावित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण, सहयोग शिविर की तैयारियों का भी लिया जायजा लखीसराय। जिले में डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने रविवार को पिपरिया प्रखंड के ग्राम वलीपुर में डिग्री कॉलेज के लिए दो संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सबसे पहले डीएम ने वलीपुर उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के समीप स्थित भूमि का निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद वलीपुर हाई स्कूल के पास ठाकुरवारी स्थित भूमि का भी निरीक्षण किया और दोनों स्थलों की उपयोगिता एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचल कार्यालय को डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके। इसके बाद डीएम ने 7 जुलाई को प्रस्तावित सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैदपुरा पंचायत सरकार भवन, गढ़ी बिशनपुर मध्य विद्यालय तथा गंगा सराय पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आम नागरिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जाएं। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, पिपरिया प्रखंड प्रमुख, सैदपुरा पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

MORE NEWS

अनुमंडल पदाधिकारी ने डिग्री कॉलेज, रामगढ़ चौक का किया निरीक्षण

लखीसराय। अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों के हित में सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने डिग्री कॉलेज, रामगढ़ चौक का किया निरीक्षण लखीसराय। अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों के हित में सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 11, 2026

डकरा गांव की 300 एकड़ कृषि भूमि को जलजमाव से मिलेगी राहत, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
लखीसराय। सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड की औरे पंचायत अंतर्गत डकरा गांव पहुंचकर कृषि भूमि में जलजमाव की समस्या का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग के अभियंता, अंचल अधिकारी, शिकायतकर्ता शत्रुघ्न सिंह तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि खरीफ मौसम में लगभग 300 एकड़ कृषि भूमि में जलजमाव होने से धान की कटाई में देरी होती है, जिसके कारण रबी मौसम में गेहूं की समय पर बुवाई नहीं हो पाती और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
तकनीकी अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण एवं विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि रामगढ़ शाखा नहर के कि.मी. 17.27 से 18.07 तथा मोरमा वितरणी के कि.मी. 0.00 से 0.60 के बाएं किनारे लगभग 1400 मीटर लंबा पइन (कच्चा नाला) बनाया जाए। इससे जल निकासी होकर लगभग 300 एकड़ कृषि भूमि को स्थायी रूप से जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की संभावना है।
जिला पदाधिकारी ने लघु सिंचाई प्रमंडल, लखीसराय के कार्यपालक अभियंता को योजना का विस्तृत प्राक्कलन एवं तकनीकी प्रतिवेदन शीघ्र तैयार कर सक्षम प्राधिकार को भेजने का निर्देश दिया। वहीं सिंचाई प्रमंडल, सिकंदरा को आवश्यक एनओसी (NOC) जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि योजना पर बिना विलंब कार्य शुरू किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान नहर की चार्ट भूमि पर प्रस्तावित वृक्षारोपण को लेकर आवश्यक राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराने के भी निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों को दिए गए। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजना की स्वीकृति, औपचारिकताएं एवं कार्यान्वयन समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को जल्द स्थायी राहत मिल सके।

डकरा गांव की 300 एकड़ कृषि भूमि को जलजमाव से मिलेगी राहत, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण लखीसराय। सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड की औरे पंचायत अंतर्गत डकरा गांव पहुंचकर कृषि भूमि में जलजमाव की समस्या का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग के अभियंता, अंचल अधिकारी, शिकायतकर्ता शत्रुघ्न सिंह तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि खरीफ मौसम में लगभग 300 एकड़ कृषि भूमि में जलजमाव होने से धान की कटाई में देरी होती है, जिसके कारण रबी मौसम में गेहूं की समय पर बुवाई नहीं हो पाती और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। तकनीकी अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण एवं विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि रामगढ़ शाखा नहर के कि.मी. 17.27 से 18.07 तथा मोरमा वितरणी के कि.मी. 0.00 से 0.60 के बाएं किनारे लगभग 1400 मीटर लंबा पइन (कच्चा नाला) बनाया जाए। इससे जल निकासी होकर लगभग 300 एकड़ कृषि भूमि को स्थायी रूप से जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की संभावना है। जिला पदाधिकारी ने लघु सिंचाई प्रमंडल, लखीसराय के कार्यपालक अभियंता को योजना का विस्तृत प्राक्कलन एवं तकनीकी प्रतिवेदन शीघ्र तैयार कर सक्षम प्राधिकार को भेजने का निर्देश दिया। वहीं सिंचाई प्रमंडल, सिकंदरा को आवश्यक एनओसी (NOC) जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि योजना पर बिना विलंब कार्य शुरू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नहर की चार्ट भूमि पर प्रस्तावित वृक्षारोपण को लेकर आवश्यक राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराने के भी निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों को दिए गए। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजना की स्वीकृति, औपचारिकताएं एवं कार्यान्वयन समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को जल्द स्थायी राहत मिल सके।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 11, 2026