फूलिया कलां: फूलियाकलां सीएचसी पर एचपीवी टीकाकरण शिविर में 70 किशोरियों को लगाया गया टीका
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलियाकलां में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 70 किशोरियों का पंजीकरण कर उन्हें एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश जाजोरिया ने उपस्थित बालिकाओं को एचपीवी वायरस, उससे होने वाली बीमारियों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।