विभूतिपुर: विभूतिपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू, तीन दिनों में 18,000 कार्ड का लक्ष्य, सोमवार तक 531 कार्ड बने
प्रखंड में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का तीन दिवसीय विशेष अभियान सोमवार को जोर-शोर से शुरू हो गया है। इस जन-कल्याणकारी योजना के तहत प्रखंड में कुल 18 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बड़ी संख्या में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ मिले।