विभूतिपुर: विभूतिपुर सीएचसी में सोमवार दोपहर 2 बजे लगा सीसीटीवी कैमरा, मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों पर रहेगी नज़र
विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गया है, जिससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा और कार्यप्रणाली में बड़ा सुधार आया है। इन उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों से स्पष्ट तस्वीरें मिल रही हैं, जो सीएचसी के मुख्य द्वार, स्टोर रूम, पंजीकरण काउंटर और अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।