ननखड़ी: समेज में क्षेत्र की सुख-शांति के लिए आयोजित भागवत कथा में क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर ले रहे भाग
समेज में क्षेत्र की सुख शांति के लिए भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए आज ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि क्षेत्र की सुख शांति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर अगस्त महीने में भारी आपदा आई थी।जिस कारण कई लोग आपदा में लापता हो चुके थे जिसको लेकर भागवत कथा का आयोजन किया गया