ननखड़ी: ग्राम पंचायत नरेण का पंचायत भवन जर्जर हालत में, सरकार नहीं कर रही मुरम्मत कार्य
ग्राम पंचायत नरेण के पंचायत भवन की हालत जर्जर बनी हुई है। पंचायत भवन में कोई भी कार्य नहीं किए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए आज आम आदमी पार्टी के सचिव ने बताया कि नरेण पंचायत में आपदा के समय से पंचायत भवन जर्जर हालत में है। लेकिन सरकार द्वारा इसका मुरम्मत कार्य नहीं किया गया है।