ननखड़ी: विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया, जल्द सभी जगह पर लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर
विद्युत विभाग द्वारा रामपुर बुशहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार को रामपुर में उनकी टीम पहुंची जहां पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। उन्होंने बताया कि अब लगातार विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी जगह पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाएंगे।