जमुई: धर्मपुर में जहर खाने से एक महिला की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 सिकंदरा के धर्मपुर गांव में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतका की पहचान धर्मपुर निवासी संजय मंडल की 35 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के पति ने बताया कि इलाज के लिए वह रुपए की मांग कर रही थी। लेकिन उसके द्वारा 3 हजार रुपए ही दिया गया था जिस कारण आत्महत्या कर की।