कोंडागांव: NH-30 पर भीषण हादसा: बोरगांव पुल के पास रॉयल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
NH-30 पर बोरगांव पुल के पास सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे रॉयल की यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए,वहीं ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।सभी घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।