मोहड़ा: मोहडा में टोटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार भांजा की मौत मामा गंभीर रूप से घायल, ANMMCH में चल रहा इलाज
Muhra, Gaya | Jul 22, 2026 मोहड़ा के जेठियन-बलगंगा मुख्य मार्ग पर अरई मोड़ के समीप बुधवार दोपहर टोटो व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान चरवारा निवासी श्याम सुंदर यादव के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ छोटे यादव से हुई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान मृतक के मामा 45 वर्षीय शंभु यादव से हुई है।