जयसिंहनगर: सीधी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाने परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों से उनके क्षेत्र का हाल चाल जाना एवं आगामी त्यौहारों को लेकर चर्चा की इसके साथ ही उन्होंने त्यौहारों में विवादित स्थितियां उत्पन्न ना हो सभी से आग्रह किया गया व उनके द्वारा सभी से सहयोग की अपील की गई।