जयसिंहनगर: नवाटोला चंदौरा में झोलाछाप डॉक्टर कर रहा मरीजों के जान से खिलवाड़, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोला चंदौरा में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के जान से खिलवाड़ कर रहा है, इलाज करने का वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हो रहा है। आपको हम बता दे की झोलाछाप डॉक्टर जो कि गांव के एक किराए के मकान में अपनी क्लिनिक अवैध रूप से संचालित कर रहा है एवं ग्रामीणों के बीमार पड़ने पर वह डॉक्टर बन इलाज कर रहा है।