जयसिंहनगर: चरहेट में बने यात्री प्रतीक्षालय में प्रत्याशी का चस्पा हुआ प्रचार सामग्री, आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन
भले ही चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में प्रचार सामग्री शासकीय जगहों पर चस्पा किए जाने पर रोक लगाई हो। साथ ही इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हो। लेकिन जिले के चरहेट में स्थित यात्री प्रतीक्षालय में शनिवार को लोकसभा संसदीय क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील तिवारी की प्रचार सामग्री चस्पा की गई है।