जयसिंहनगर: बंधाबाजार के पास में एक्सीडेंट में एक व्यक्ति के मौत मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज
जयसिंहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधाबाजार के पास विगत दिनों हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति के मौत मामले में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल चौकी पुलिस की तहरीर पर जांच करने पर पाया गया कि मृतक कमला प्रसाद नामदेव को पिकअप क्रमांक UP70KP7324 के वाहन चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक चला कर एक्सीडेंट कर दिया था।