हज़ारीबाग: हजारीबाग टाउन स्टेशन पर विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
सोमवार दोपहर हजारीबाग टाउन स्टेशन पर विशेष चेकिंग और कैम्प कोर्ट का आयोजन हुआ। महिला डिब्बों में अनधिकृत यात्रा, प्लेटफॉर्म पर अनुशासनहीनता और ‘नो पार्किंग’ में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की गई। मौके पर ही आर्थिक दंड लगाया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने अभियान सफल बनाया। यात्रियों से नियम पालन की अपील की गई।