नौतन: नौतन के चार गांवों में रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण, सीओ ने पुलिस बल के साथ हटाया
नौतन अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रास्ते की जमीन पर हुए अतिक्रमण को अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा ने पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार के दोपहर करीब2:00 बजे अतिक्रमण हटवाया।सीओ ने बताया कि मंगलपुर खुंटहीं गांव में मनाई यादव ,भिक्षु यादव व अन्य लोगों द्वारा बीच सड़क पर घर बना कर सड़क को पूर्ण रूप से बंद कर दिया था जिसमें विगत तीन साल से अतिक्रमण वाद चल रहा था।