नौतन: नौतन पुलिस के वाहन जांच में ढाई हजार का जुर्माना वसूला गया, जांच से बाइक चालकों में मचा हड़कंप
नौतन पुलिस के द्वारा बेतिया पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान से बाईक चालकों में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार के दोपहर 3:00 बजे पुलिस की इस कार्रवाई में बाईक चालक रास्ता बदलकर भागते नजर आये।वाहन जांच अभियान नौतन मुख्य सड़क पर चलाया गया। जहां बिना हेल्मेट व कागजात के अभाव में पुलिस ने ढाई हजार रुपए की वसूली कर चालान काटा।