नौतन थाना क्षेत्र के शयामपुर कोतराहा पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी शंभु मुखिया की 55 बर्षीय आशा देवी की मौत गुरूवार को लगभग 11:00 बजे दिन में बिजली के करंट लगने से हो गया। पीड़ित परिवार ने बिना प्रशासन को सूचना दिये शव को जला दिया। इस घटना को लेकर कोतराहा गाँव में मातम पसरा हुआ है।