गंगरार: गंगरार स्कूल में साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन
गंगरार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में “परिवर्तनकारी मंगलवार: जीवन को कानूनी रूप से समझने की राह” विषय पर साइबर अपराध जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार अहारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रकार, दुष्परिणाम की जानकारी दी है।