कोंडागांव: ग्राम रेंगागोंदी के कोटवार धरमदास बघेल की हत्या के मामले में बयानार पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
12 अगस्त 2023 की रात ग्राम रेंगागोंदी में कोटवार धरमदास बघेल की हत्या नामजद नक्सली एवं अन्य नक्सली माओवादी प्रतिबंधित संगठन के द्वारा की गई थी। वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर बयानार थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 3 जुलाई को बयानार थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।