कोंडागांव: सिंगनपुर जमीन विवाद मामले में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोंडागांव सिटी कोतवाली में सोमवार को जमीनी विवाद मामले पर एक व्यक्ति के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले पर कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने आरोपी दशमत नेताम को गिरफ्तार कर लिया है।2 जुलाई को आरोपी दशमत नेताम को कोंडागांव पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।