सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान हुई
बहेरिया थाना में आने वाले मुनमुन ढाबा के पास हाइवे पर 13 मार्च 25 की रात करीब साढ़े 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान भोपाल मैं मौत हो गई। मर्ग पंचनामा कार्रवाई की डायरी आने पर थाना में मामला दर्ज किया गया।