सागर नगर: सागर की बंसल अस्पताल ने 6 महीने में 12 और 1 दिन में 2 किडनी प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
बंसल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में सागर में इतिहास रचा है महज 6 माह के कम समय में 12 किडनी ट्रांसप्लांट, एक दिन में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। बंसल अस्पताल सागर संभाग का निरंतर किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल और प्रदेश का तीसरा अस्पताल बन गया है।