नेताओं की राजनीति, युवाओं की लड़ाई!
शाहपुरा (जयपुर) के वार्ड 32 के पोलिंग बूथ के बाहर युवाओं के बीच लात-घूँसे चलते देखकर एक सवाल तो बनता है—
आखिर लड़ किसके लिए रहे हो?
नेता अपने एसी कमरों में बैठकर राजनीति करेंगे,
और गाँव, घर और जाति के नाम पर युवा एक-दूसरे का सिर फोड़ेंगे।
कल यही नेता फिर मंच पर भाईचारे का भाषण देंगे।
Alwar, Alwar | Sep 10, 2026