पाकरटांड: कोबांग चमरुटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
पाकरटांड थाना क्षेत्र के कोबांग चमरूटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से इलाज के क्रम में श्याम मांझी नामक व्यक्ति की मौत हो गई ।जानकारी देते हुए पत्नी ने बुधवार की सुबह 9:00 बजे बताया कि उसके पति को कब सांप काटा किसी को पता नहीं चला। बाद में जब झाग निकलने लगा तब अस्पताल लाया जहां पर चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।