आगरा: आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, भाई के साथ भी हुई मारपीट, जीआरपी हिरासत से मुख्य आरोपी फरार
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई कर दी गई। पीड़िता के मुताबिक ट्रेन में करीब दर्जनभर युवकों ने अभद्रता की। यात्रियों की मदद से एक आरोपी पकड़ा गया, लेकिन जीआरपी की कथित लापरवाही में मुख्य आरोपी थाने से रहस्यमय ढंग से फरार हो गया।