आगरा: फर्जी दस्तावेजों से 47 दोपहिया फाइनेंस घोटाला, 34.47 लाख की ठगी में संलिप्त 2 अभियुक्त जोनल पार्क के पास गिरफ्तार
आगरा में फर्जी दस्तावेजों से फाइनेंस कंपनी को चूना लगाने का खुलासा हुआ है। थाना सिकंदरा पुलिस ने 47 दोपहिया के नाम पर 34.47 लाख हड़पने वाले दीपक और राहुल को जोनल पार्क के पास से पकड़ा। दोनों ने कूटरचित कागजों से फर्जी फाइलें पास कराईं। अन्य साथियों की तलाश जारी है।