आगरा: अपर पुलिस आयुक्त आगरा ने पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय की सभी शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस आयुक्त, आगरा राम बदन सिंह ने पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय की डायल-112, लोक शिकायत प्रकोष्ठ, महिला अपराध शाखा, आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ, जनसूचना प्रकोष्ठ एवं पसारा/सिटीजन चार्टर सेल का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और सुधार तथा बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।