दमयंती नगर: नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संभाला पद भार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा फोकस
दमोह जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सोमवार को पदभार संभालते ही प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार को प्राथमिकता बताया। किसानों को समय पर भुगतान, युवाओं को कौशल विकास से रोजगार और अस्पताल-स्कूलों की स्थिति बेहतर बनाने पर जोर दिया, साथ ही आमजन से सहयोग की अपील की।