हरिद्वार: कांवड मेले को लेकर रसियाबड़ गांव में हुई इंटर स्टेट मीटिंग, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों ने की चर्चा
कांवड मेल को लेकर आज बॉर्डर से सटे रसियाबड़ गांव में इंटर स्टेट मीटिंग हुई। मीटिंग में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा की। बता दे कि उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के हरिद्वार आने की उम्मीद है। इसलिए उत्तराखंड पुलिस ने यूपी से ट्रैफिक मैनेजमेंट पर चर्चा की और समन्वय बनाए रखने की अपील की।