हरिद्वार: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हरिद्वार के गांव जाकर गैंगरेप और हत्या के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आंदोलन की चेतावनी
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने गांव जाकर गैंगरेप और हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि सीएम धामी को पीड़ित परिवार से मिलने आना चाहिए था। चेतावनी दी कि परिवार को न्याय दिलाने वो आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो संसद में भी मुद्द उठाएंगे