हरिद्वार: शंकराचार्य चौक से बंगाली मोड़ और सन्यास रोड से चौक बाजार तक SDM के नेतृत्व में 30 अतिक्रमण तोड़े गए
बुधवार को कनखल क्षेत्र में SDM के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस और PWD ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान शंकराचार्य चौक से बंगाली मोड़ और सन्यास रोड से चौक बाजार तक 30 अतिक्रमण तोड़े गए। व्यापारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन भारी पुलिस बल के आगे किसी की एक ना चली। SDM अजयवीर सिंह ने कहा कि सबको पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी।