पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित 70, फिट के पास बाइक सवार मां बेटा को ट्रक ने कुचला दोनो की घटना स्थल पर हुई मौत
बेऊर थाना क्षेत्र बाईपास रोड स्थित 70फिट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां और बेटा को कुचल दिया जिससे दोनो कि मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगो को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।तब जा कर आवागमन शुरू हुआ।