पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, भारत का विश्व गुरु बनना अब तय है
पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भारत के विश्व गुरु बनने को लेकर अपना बयान दिया है। मौके पर नीरज कुमार बबलू ने कहा कि हम लोग पहले नारा लगाया करते थे कि भारत विश्व गुरु बनेगा और अब भारत का विश्व गुरु बनना तय है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह निश्चित है कि अब देश हमारा आगे बढ़ेगा और देश हमारा खुशहाल होगा।