पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा, तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेना कोई साधारण बात नहीं है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेना कोई साधारण बात नहीं है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है और आज का दिन भारत के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है।