पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्रिमंडल में जीतन राम मांझी के शामिल होने पर हम कार्यकर्ताओं ने पटना में मनाया जश्न
तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी के शामिल होने पर पटना में हम कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देर शाम हम कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।