बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत ब्रशभानपुरा में जनसुनवाई में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत ब्रशभानपुरा में आज जनसुनवाई आयोजित की गई।जिसमें सचिव रामकिशन यादव एवं रोजगार सहायक नंदकिशोर सेन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित हुई।लेकिन जनसुनवाई में पटवारी प्रियंका यादव के अनुपस्थित होने पर ग्रामीण सुमित सिंह राजपूत एवं करन सिंह मुखिया के द्वारा पटवारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।एवं कार्यवाही की मांग की।