बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ निवासी एक व्यक्ति का ATM कार्ड बदलकर अज्ञात शख़्स ने बैंक खाते से निकाले पैसे, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
बल्देवगढ़ वार्ड क्रमांक 7 निवासी छोटेलाल वंशकार के द्वारा पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया।जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग विद्युत मंडल के पास लगे एटीएम में वह रुपए निकालने के लिए गया था।उक्त एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पीड़ित का एटीएम लेकर उसे दूसरा एटीएम दे दिया और उसके एटीएम से गंज बड़ामलहरा में एटीएम से 89000 निकाल लिए गए।