बल्देवगढ़: अवैध भूसे का परिवहन करते हुए पिकअप वाहन को बल्देवगढ़ पुलिस ने किया जब्त, चालक से पूछताछ जारी
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा अवैध भूसे का परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र से अन्य राज्यों में अवैध भूसे का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर पुलिस के द्वारा बम्होरी तिगैला के पास से टीकमगढ़ की ओर ले जाते हुए अवैध भूसे से भरा एक पिकअप वाहन को जप्त किया है।