बल्देवगढ़: कैलपुरा में बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ एक व्यक्ति का मकान, पीड़ित ने प्रशासन से की मुआवज़े की मांग
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत कैलपुरा में एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।जिसमें पीड़ित रामस्वरूप वंशकार के द्वारा बताया गया कि बारिश के कारण उसका कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।साथ ही बताया कि उसे ग्राम पंचायत की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है जिस कारण से वह कच्चे मकान में निवास कर रहा था।पीड़ित ने मुआवजा की मांग की है।