सरधना: पाली गांव में गौ संवर्धन के अवसर पर गौ सेवक निरंजन शास्त्री के आवास पर पूजा और हवन का आयोजन, गोवंश को खिलाया गया प्रसाद
सारनाथ थाना क्षेत्र के पाली गांव में गो संवर्धन के अवसर पर निरंजन शास्त्री के आवास पर हवन और पूजा का आयोजन किया गया. पिछले 50 वर्षों से गोवंश की सेवा कर रहे निरंजन शास्त्री ने प्रतिवर्ष की भांति पूरे परिवार के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुरलीधर भगवान का स्मरण करते हुए विधि-विधान से हवन-पूजन किया