उरई: सिरसा कलार थाना क्षेत्र में मंदिर के पुजारी के साथ दबंगों ने की मारपीट, घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Orai, Jalaun | Jul 4, 2026 शनिवार की दोपहर 3:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर घायल के परिजनों ने बताया कि मंदिर से पूजा करके लौट रहे पुजारी के साथ दबंगों ने विवाद के चलते बुरी तरह मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी शिकायत पुलिस से की गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी