तेंदूखेड़ा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच द्वारा तेंदूखेड़ा नगर की थोक किराना दुकानों का मंगलवार की शाम 5 बजे निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सूजी पास्ता भुना चना के नमूने गुणवत्ता की जांच हेतु लिए गए जिन्हें राज्य प्रयोगशाला भेजा गया जहां रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।