*स्मैक तस्करों को पकड़ने गए वीर जवान की अपहरण के बाद हत्या, सरकार-प्रशासन बेखबर - शहीद धनेश्वर कुमार को शहीद का दर्जा दो !*
भोजपुर जिला के आरा विधानसभा क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव निवासी सुदेश्वर यादव जी के सुपुत्र *जवान धनेश्वर कुमार (वर्ष 2018 बैच)* कर्तव्य का निर्वहन करते-करते वीरगति को प्राप्त हो गए।
धनेश्वर कुमार जहानाबाद टाउन थाना में *टाइगर मोबाइल जवान* के रूप में कार्यरत थे। स्मैक तस्करों को पकड़ने गए जवान का अपराधियों ने अपहरण कर लिया और निर्मम तरीके से हत्या कर शव को जहानाबाद के *काकों थाना क्षेत्र में नदियांवा के समीप दरधा नदी* में फेंक दिया। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से जवान का शव बरामद हुआ।
जवान का पिस्टल, मोबाइल, हाथ में पहनी अंगूठी और पर्स बरामद हुआ है। इस मामले में *चार संदिग्ध हिरासत में* हैं।
विभागीय कानूनी प्रक्रिया और सलामी के बाद आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शुभकरणगंज, मुफस्सिल थाना, आरा लाया गया।
*जवान का पार्थिव शरीर आने की जानकारी मिलते ही राजद नेता रघुपति यादव अंतिम दाह-संस्कार में शामिल होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके मर्माहत परिजनों से मिलकर दुःख व्यक्त किया।*
वीर जवान का दाह-संस्कार आरा शहर के *गंगी गंगा घाट पर किया गया, जिसमें हजारों लोग मौजूद रहे।*
*लेकिन शर्मनाक बात यह है कि -*
इस वीर जवान की अंतिम शवयात्रा में कोई नेता, विधायक, मंत्री मिलने तक नहीं पहुंचा। यहां तक कि भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) और DSP को भी इस बात की जानकारी तक नहीं थी। जब राजद नेता रघुपति यादव फोन कर SP महोदय को सूचना दी, तब उन्हें मालूम हुआ कि आज पार्थिव शरीर आया है।
*रघुपति यादव ने कहा कि सवाल यह है -*
जो जवान ड्यूटी के दौरान प्राणों की परवाह न करते हुए नशा तस्करों से लड़ा, मरने के बाद उसके पार्थिव शरीर पर उसके ही विभाग के अधिकारी दो मिनट का मौन रखने तक नहीं आए, तो ऐसी व्यवस्था का क्या मतलब?
कम से कम पुलिस मुख्यालय से जिस जिले का जवान हो, उस जिले के विभागीय अधिकारियों को पत्र निर्गत कर सूचित करना चाहिए था और जवान के सम्मान में खड़ा रहने का आदेश होना चाहिए था। यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं, तो और क्या है ?
*आज अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम आदमी को छोड़िए, खुद खाकी वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा ? बिहार में नशा तस्करी और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।*
*मेरी मांग है :-*
1. वीर जवान धनेश्वर कुमार को *शहीद का दर्जा* दिया जाए।
2. उनकी शहादत में उनके गांव में *स्मृति द्वार / स्मारक* बनाया जाए।
3. शुभकरणगंज गांव के स्कूल का नाम *शहीद धनेश्वर कुमार* के नाम से सुनहरे अक्षरों में अंकित किया जाए।
4. शहीद परिवार को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा अविलंब दिया जाए।
5. सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा दी जाए।
वीर धनेश्वर कुमार की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। यह सिर्फ एक परिवार का नुकसान नहीं, पूरे बिहार का नुकसान है।
*विनम्र श्रद्धांजलि - वीर जवान अमर रहे ! 🙏*
*- रघुपति यादव*
*राजद नेता, आरा, भोजपुर*
Arrah, Bhojpur | Nov 8, 2026