सारठ: मंगनाहीर में जेवर साफ करने के बहाने ठगी करने वाले आरोपी को धुना, पुलिस को सौंपा, आरोपी सहरसा का निवासी
मंगनाहीर गांव में जेवर साफ करने के बहाने ठगी करने के आरोपी व्यक्ति की ग्रामीणों ने धुनाई करके पुलिस को सौंपा है। बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे आरोपी, गांव की महिलाओं को जेवर साफ करने वाला बताया और साफ करने के दौरान ठगी करने पर महिलाओं के हो हल्ला से जुटे ग्रामीणों ने पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घायल उमेश साह, बिहरा, सहरसा से पूछताछ कर रही है