जमुई: दरोगा हत्याकांड में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास, तीन अन्य को दी 2-2 साल की सजा
Jamui, Jamui | May 27, 2026 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुधीर सिन्हा ने चर्चित दरोगा हत्याकांड के आरोपित महुलियाटांड़ निवासी कृष्ण दास, मिथिलेश ठाकुर और पवन दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 20- 20 हज़ार का जुर्माना भी लगाया। इसी मामले में भुलिया उर्फ झुलिया, चिंता देवी और दशरथ दास को दो-दो साल की सजा सुनाई। उक्त जानकारी बुधवार की दोपहर 1:00 बजे दी गई है।