करछना: अकोढा़ में सहकारी समिति पर डीएपी खाद्य वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा
तहसील करछना क्षेत्र के अकोढा़ गांव में बनाए गए सहकारी समिति पर गुरुवार को खाद आने की सूचना पर सुबह 5 से ही किसानों की भीड़ जुट गई। केंद्र संचालक द्वारा किसानों को पर्ची देकर कतार में खड़ा कर दिया गया। आरोप है कि संचालक द्वारा सुबह से कतार में खड़े लोगों को खाद देने के बजाय बिचौलिए और बाद में आने वाले लोगों को खाद दे दिया जा रहा है। लोगों ने हंगामा किया।