करछना: रेमंड तिराहा के पास मार्ग के बगल एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
औद्योगिक थाना क्षेत्र के रेमंड तिराहा के पास बुधवार शाम 6 बजे के करीब मार्ग के बगल एक व्यक्ति का शव लोगों को देखा गया। जहां धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची लोगों के द्वारा पहचान करने का प्रयास किया। पहचान न किए जाने की दशा में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।