घाटमपुर: गड़ाथा रोड स्थित नहर में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरा,हुआ गंभीर रूप से घायल,रेफर
रेउना थाना क्षेत्र के गड़ाथा रोड स्थित नहर में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।