अंबाह: बरेला का पुरा: श्मशान तक रास्ता न होने से पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार निजी भूमि में हुआ
Ambah, Morena | Sep 4, 2026 अंबाह। ग्राम पंचायत बिचौला के तीन गांवों की 3000 से अधिक आबादी के लिए निर्धारित शांतिधाम तक पक्का रास्ता नहीं है। शुक्रवार को बरेला का पुरा निवासी पूर्व सैनिक विजय सिंह सखवार के निधन के बाद रास्ता नहीं होने से निजी भूमि में अंतिम संस्कार करना पड़ा। पूर्व सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की।